{"_id":"6840a38c4733cb8ca10b418f","slug":"a-new-bridge-will-be-built-on-katka-nala-at-a-cost-of-rs-314-crore-barabanki-news-c-315-1-brp1006-140887-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कटका नाला पर 3.14 करोड़ से बनेगा नया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कटका नाला पर 3.14 करोड़ से बनेगा नया पुल
Thu, 05 Jun 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर व सिरौलीगौसपुर क्षेत्र की करीब पांच लाख आबादी के लिए यह राहत भरी खबर है। वर्षों से जर्जर व बदहाल कटका नाला पुल के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस पुल को गिराकर 3.14 करोड़ से नया पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
बजट स्वीकृत होते ही निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
कटका नाला सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के मरकामऊ से रामनगर के चौकाघाट तक जाकर बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर मिलने वाली सड़क पर स्थित है। इस नाले पर कटका गांव के पास दशकोंं पुराना पुल बीते लंबे समय से बदहाल व जर्जर है। इस सड़क के महादेवा तीर्थ स्थल से जुड़ा होने के कारण वाहनों की भीड़ भी रहती है। हाईवे एनएच-927 और लखनऊ-गोरखपुर मार्ग एनएच-27 पर जब भी अयोध्या की भीड़ को लेकर डायवर्ट होता है तो इसी सड़क से हर दिन 30 से 35 हजार वाहन गुजरते हैं।