फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A gift of 7.39 crores received from Purvanchal Development Fund

Barabanki News: पूर्वांचल विकास निधि से मिली 7.39 करोड़ की सौगात

Thu, 03 Apr 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 03 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A gift of 7.39 crores received from Purvanchal Development Fund
बाराबंकी। जिले में ग्रामीण इलाकों में आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही विकास को बढ़ावा देने के लिए पूर्वांचल विकास निधि योजना के तहत जिले को 7.39 करोड़ रुपये की सौगात मिली है। इस राशि से जिले के विभिन्न ब्लॉकों में गांवों से जुड़ी 24 नई सड़कों का निर्माण होगा। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम बनने के साथ ही किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विकास निधि से मिलने वाली राशि से सिद्धौर ब्लॉक में पश्चिम बेलाव से पूर्व बेलाव तक 23 लाख की लागत से, पकरिया गांव में 25 लाख, कोटवा गांव में 54 लाख की लागत से नई सड़क का निर्माण होगा। इसी तरह हैदरगढ़ ब्लॉक के जमीन हुसैनाबाद गांव में 20 लाख, मीरानगर 25 लाख, सूरतगंज ब्लॉक के छेदा गांव में 18 लाख, लालापुरवा में 23 लाख, पारा में 22 लाख की लागत से सड़क बनेगी। निंदूरा ब्लॉक के सैंदर गांव में 28 लाख और सुफलपुर में 18 लाख रुपये से, फतेहपुर ब्लॉक के विशुनपुर गांव में नहर पटरी से सीसी रोड तक 15 लाख की लागत से सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इसी तरह हरख ब्लॉक में शरीफाबाद में शहीद भगत सिंह स्मारक विद्यालय तक सीसी रोड के लिए सात लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, रामनगर के देवली में 11.50 लाख की लागत से सड़क बनाई जाएगी। सिद्धौर के अकोहरी गांव में भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग से गांव के अंदर तक सड़क निर्माण के लिए 5.75 लाख व सूरतगंज ब्लॉक के तेलराच गांव में 12.57 लाख रुपये नई सड़क बनाने के लिए स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही सिरौलीगौसपुर के गोपीपुर, रामनर के तेलवारी, सूरतगंज के मथुरानगर, गोवा मंझारा, हरख के तमरसेपुर, देवा में शेखपुर से भटेहटा तक व रामनगर के भिटौरा व त्रिलोकपुर में भी नई सड़कें बनेंगी। डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि विकास निधि से मिलने वाली धनराशि को लेकर शासनादेश जारी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed