फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   चार ट्रेनें 19 तक निरस्त हलाकान रहे यात्री

चार ट्रेनें 19 तक निरस्त हलाकान रहे यात्री

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सियालदह एक्सप्रेस व किसान एक्सप्रेस अप व डाउन बुधवार से 19 अक्तूबर तक निरस्त की गईं हैं। चारों ट्रेनों के निरस्त हो जाने से रेलवे स्टेशन पर काफी गहमागहमी रही। जायरीन ट्रेनों के इंतजार को लेकर हलाकान रहे। आरक्षण करा चुके लोग उसे निरस्त कराने के लिए घंटों लाइन में लगे रहे। आरक्षण काउंटर पर बैलेंस खत्म हो जाने पर काउंटर पर काफी देर भीड़ लगी रही। उधर ट्रेनों की जानकारी को लेकर पूछताछ केंद्र पर काफी दबाव रहा।
विज्ञापन

सियालदह एक्सप्रेस (3151), सियालदह एक्सप्रेस (3152), किसान एक्सप्रेस (3307) व किसान एक्सप्रेस (3308) बुधवार को अचानक निरस्त कर दी गई। यह ट्रेनें 19 अक्तूबर तक निरस्त रहेंगी। इन प्रमुख ट्रेनों के अचानक निरस्त हो जाने से देवा मेला आए जायरीन व अन्य यात्री हलाकान रहे। आरक्षण करा चुके यात्री टिकट निरस्त कराने के लिए घंटों लाइन में लगे रहे। चंडीगढ़ से देवा मेला आए जसविंदर व दिलावर सिंह ने बताया कि आज उन्हें वापस घर लौटना था। लेकिन ट्रेन निरस्त हो गई है। टिकट निरस्त कराने व रिफंड लेने के लिए सुबह 11 बजे से लाइन में लगे हैं। लेकिन दोपहर ढाई बजे तक टिकट निरस्त नहीं हो सका है। पठान कोट से आए असलम ने कहा कि वह देवा मेला आए थे लेकिन ट्रेन के निरस्त हो जाने से खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। पैसा वापसी के लिए लाइन में लगने के बाद भी टिकट निरस्त नहीं हो पाया है। वहीं आरक्षण काउंटर पर टिकट निरस्त कराने वालों की काफी भीड़ रही। जिसके चलते काउंटर पर बैलेंस समाप्त हो गया। जिसको लेकर यात्री तो घंटों लाइन में लगे ही रहे। आरक्षण केंद्र के कर्मचारी भी हलाकान रहे। काफी देर मशक्कत के बाद मेमो जारी कर बुकिंग काउंटर से पैसा लिया गया। जिससे यात्रियों के टिकट निरस्त कर उनका भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed