{"_id":"125-86834","slug":"Barabanki-86834-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था के महाकुंभ देवा महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था के महाकुंभ देवा महोत्सव का आगाज
Barabanki
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा (बाराबंकी)। कौमी एकता, शांति व सद्भाव के प्रतीक हाजी वारिस अली शाह की धरती पर लगने वाले मेले का शुक्रवार को परंपरागत तरीके से शुभारंभ हो गया। इस मेले का उद्घाटन डीएम की पत्नी ने शेख मोहम्मद हसन गेट पर पीएसी बैंड की मधुर धुनों के बीच फीता काट कर किया। इसके बाद शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाकर गंगा जमुनी तहजीब के इस महा उत्सव का पारंपरिक अवलोकन किया। बैंड बाजा व संगीत की मधुर धुन व नगाड़ों की थापों के बीच कदमताल करते विशिष्ट जन इस नायाब पल के साक्षी बने। इस दौरान रोशनी से जगमगाती मजार, सजी दुकानें व जगमग मेला परिसर 11 दिनों तक अपनी अनूठी छाप छोड़ने के लिए तैयार हो गया।
10 से 20 अक्तूबर तक चलने वाले ऐतिहासिक देवा महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को शाम 5:16 बजे डीएम की पत्नी डॉ. सुधा मिश्रा ने फीता काटकर किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद, एडीएम पीपी पाल, एएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसडीएम सदर अरुण कुमार, संयुक्त सचिव अताउर्रहमान किदवई, चौधरी अताय वारिस, चेयरमैन साहबे आलम वारसी, राजा सर्वेश्वरबली व अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। समारोह स्थल पर गेरुए रंग में रंगी धरती और लकदक शेख मोहम्मद हसन व एजाज रसूल द्वार पर तमाम विशिष्ट मेहमानों की गरिमामयी उपस्थिति में जैसे ही डीएम की पत्नी ने फीता काटा, वैसे ही पूरा समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसी के साथ ही 11 दिवसीय मेले का आगाज हो गया। पीएसी बैंड की सुमधुर धुन सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा... के बीच पूरा अमला निर्धारित मार्गोें से होता हुआ मेला समिति कार्यालय पहुंचा। इसके बाद ऑडिटोरियम पहुंचीं डीएम की पत्नी ने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा की। संबंधित खबर पेज 3 पर