फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   इंजेक्शन लगाते ही प्रसूता की मौत

इंजेक्शन लगाते ही प्रसूता की मौत

Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सीएचसी में भर्ती एक प्रसूता की इंजेक्शन लगाते ही मौत हो गई। परिवारीजनों ने स्टाफ नर्स पर इलाज में लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। परिवारीजनाें ने कहा कि स्टाफ नर्स ने इंजेक्शन लगाया और अभी वह कमरे के बाहर भी नहीं गई थी कि मौत हो गई। सीएमओ ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के तिलक पुरवा शंकरगंज अमेठी निवासी राकेश की प्रसव पीड़िता पत्नी संगीता मायके पिचुरी आई हुई थी। बृहस्पतिवार की रात हालत बिगड़ने पर पिता सूर्यभान ने सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया था। हालत खराब होने की जानकारी पति राकेश को भी दी गई। देररात वह भी सीएचसी पहुंच गए थे। शुक्रवार की सुबह हालत बिगड़ने पर डॉ. मनोज गुप्ता ने ऑपरेशन से प्रसव कराया। शनिवार को हालत फिर बिगड़ने लगी तो मौके पर मौजूद मां किरन व भाई अभिनव ने इसकी जानकारी स्टाफ नर्स मीना को दी। आरोप है कि मीना ने किसी प्रकार की जांच और डॉक्टर से सलाह लिए बिना ही इंजेक्शन लगा दिया। स्टाफ नर्स अभी कमरे से बाहर भी नहीं निकली थी कि पीड़िता की मौत हो गई। पति और परिवार के अन्य लोगों का आरोप है कि जब पीड़िता की हालत बिगड़ी थी उस समय यदि स्टाफ नर्स ने किसी डॉक्टर से सलाह लेकर उपचार किया होता या फिर स्वंय आकर देखा होता तब इंजेक्शन लगाती तो शायद मौत न होती। पति ने मामले की शिकायत सीएमओ और डीएम से करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed