फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बुजुर्ग की पीटकर हत्या

बुजुर्ग की पीटकर हत्या

Tue, 27 May 2014 05:32 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Tue, 27 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शायपुर में शनिवार देर रात मामूली विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद नशे में धुत पिता-पुत्र ने एक बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला। मृत बुजुर्ग के पुत्र को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में विवाद हुआ था। पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह
विज्ञापन

रही है।
थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम शायपुर के रहने वाले रामशंकर व दुगई के बीच शनिवार की देर रात उस समय कहासुनी हो गई जब दुगई शराब के नशे में धुत होकर घर के सामने से गुजरा। कहासुनी के बीच दुगई का पुत्र विनोद भी वहां आ गया और रामशंकर की पिटाई करने लगा। इसी बीच रामशंकर के पिता परीदीन (60) भी वहां पहुंच गए। बीच-बचाव के दौरान दुगई व विनोद ने परीदीन पर लाठियों से हमला कर दिया। नशे में धुत दोनों पिता-पुत्र ने परीदीन को लाठियों से इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस मारपीट में रामशंकर घायल हो गया है। घटना के बाद आरोपी पिता-पुत्र मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने मृतक के पुत्र रामशंकर की तहरीर पर विनोद व उसके पिता दुगई के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं रामशंकर का सीएचसी जैदपुर में इलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि हमलावर शराब के नशे मेें धुत थे इसी के चलते उन्होंने वृद्ध की हत्या कर दी है। एसओ ने कहा कि आरोयपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं गांव में हुई इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed