{"_id":"125-77147","slug":"Barabanki-77147-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य के बयान से भड़कीं आशा बहुएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य के बयान से भड़कीं आशा बहुएं
Barabanki
Updated Wed, 16 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मतदाता जागरूकता रैली के समापन पर विद्यालय प्रांगण में आभार प्रकट किया जा रहा था। तभी एक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आशाआें पर टिप्पणी कर दी। इससे खफा आशा बहुएं डीएम कार्यालय जाकर धरने पर बैठ गईं। जानकारी पर पहुंची सीएमओ के समझाने पर मामला शांत हुआ।
जीआईसी मैदान में मंगलवार को रैली का समापन हो रहा था। इसी बीच अजीमुद्दीन अशरफ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने माइक संभालते हुए कहा कि रैली में आशाआें का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। इतना सुनते ही आशा बहुएं भड़क गईं और कार्यक्रम छोड़ डीएम कार्यालय जाकर धरने पर बैठ गईं। आशा बहुओं के संगठन की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि डीएम के आह्वान पर हम लोग सूरतगंज, फतेहपुर, रामनगर समेत कई स्थानों से आशाओं को बुलाकर रैली में लाए मगर प्रोत्साहन के बजाय हमें अपमानित किया जा रहा है। इसकी जानकारी पर सीएमओ डॉॅ. गीता यादव मौके पर पहुंचीं और आशाओं को समझाकर शांत कराया। इस मौके पर सीमा, गीता, हेमलता, शिवदेवी, कांति, पूनम तिवारी आदि मौजूद रहीं।