फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   भूमि विवाद में युवक को मारी गोली

भूमि विवाद में युवक को मारी गोली

Wed, 16 Apr 2014 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Wed, 16 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर थाना क्षेत्र के बिलखिया गांव मेें भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से किसी ने दूसरे पक्ष के एक युवक को गोली मार दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लखनऊ जिले के अहियागंज निवासी अनूप कुमार सिंह (30) पुत्र हरीश सिंह व बाबा सियारामदास रामनगर थाना क्षेत्र के बिलखिया गांव के बाहर स्थित शुक्ल मंदिर आश्रम की 60 बीघा जमीन की देखरेख करते हैं। इस जमीन को लेकर गांव के ही कुछ अन्य लोगों से अनूप का काफी लंबे समय से विवाद भी चल रहा है। मंगलवार को अनूप व बाबा सियाराम इसी जमीन में लगी गेहूं की फसल कटवा रहे थे। तभी वहां चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गांव के ही दिलीप, डीके, प्रेम व सीताराम समेत नौ लोग आ धमके। इन लोगों का अनूप व बाबा सियाराम से विवाद होने लगा। दोनों पक्षों में मारपीट चल रही थी कि तभी दूसरे पक्ष की ओर से किसी ने अनूप को गोली मार दी। मौके पर मौजूद मंदिर के पुजारी सियारामदास ने अन्य ग्रामीणों के साथ तत्काल उसे सीएचसी रामनगर पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने सीएचसी से अनूप को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसकी हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रामनगर अनूप सिंह का कहना है कि मंदिर के पुजारी सियाराम की तहरीर पर दिलीप, डीके ,प्रेम व सीताराम समेत नौ लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed