फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सड़क हादसों में रिटायर्ड फौजी समेत दो की मौत

सड़क हादसों में रिटायर्ड फौजी समेत दो की मौत

Wed, 20 Nov 2013 05:41 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Wed, 20 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार रात व मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसों में सेवानिवृत्त फौजी समेत एक महिला की मौत हो गई है। पहला हादसा कोतवाली नगर व दूसरा हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। इसमें एक अधेड़ भी घायल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को भर्ती कराया। महिला के परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

पहला हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर केवाड़ी गांव के पास हुआ। जहां फौज से तीन वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके सीवेंद्र प्रताप सिंह (50) पुत्र शिवबरन प्रताप सिंह निवासी नानमऊ थाना सतरिख व वर्तमान समय में शहर के बालबिहार कालोनी में रहते थे। सीवेंद्र लखनऊ स्थित एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद सोमवार देर रात वह अपनी बाइक से लखनऊ से घर आ रहे थे। तभी नगर कोवताली क्षेत्र में केवाड़ी गांव के पास बस्ती डिपो की एक रोडवेज बस ने उनकी बाइक मेें पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व फौजी को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई। भाई रामेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बस्ती डिपो की अज्ञात रोडवेज बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा हैदरगढ़ कोवताली क्षेत्र में हुआ। जहां असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम जरगांवा निवासी मोहम्मद सईद पत्नी स्मतुल निशां (38) के साथ बाइक से मंगलवार सुबह तहसील दिवस में भाग लेने के लिए हैदरगढ़ जा रहा था। अभी वह भिटरिया मार्ग पर गढ़ी सतरही गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से अचानक सड़क पर एक सांड़ आ गया। इस दौरान बाइक सांड़ से टकरा गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल स्मतुल को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं मो. सईद को भी चोटें आई, जिनका सीएचसी में इलाज किया गया। कोतवाल हैदरगढ़ बीके सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस गई थी लेकिन महिला के परिवारीजन पोस्टमार्टम कराने से मना करके शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed