{"_id":"125-69881","slug":"Barabanki-69881-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीसीओ को निलंबित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीसीओ को निलंबित करने के निर्देश
Barabanki
Updated Wed, 20 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। डीएम ने तहसील दिवस के बाद एडीएम के साथ धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान धान खरीद में लापरवाही पाए जाने पर एडीसीओ को निलंबित करने व पीसीएफ प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा लापरवाही बरतने वाले कई लोगों का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार डीएम मिनिस्ती एस ने सबसे पहले धान खरीद केंद्र चौबीसी का निरीक्षण किया। किसानों ने क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ शिकायत पर डीएम सहायक निबंधक सहकारिता और तहसीलदार हैदरगढ़ को जांच के आदेश दिए हैं। पर्यवेक्षण में लापरवाही पाए जाने पर डीम ने समिति केे सचिव के खिलाफ कार्रवाई व एडीसीओ को निलंबित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा सचिव रामराज तिवारी व एडीसीओ गोपाल दुबे का वेतन भी रोक दिया है। पीसीएफ द्वारा संचालित धान खरीद केंद्र लिल्हौरा और देवीगंज के निरीक्षण के दौरान देवीगंज खरीद केंद्र पर कई शिकायतें मिलीं। धान खरीद का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। किसानों का धान खरीद लिया गया पर भुगतान नहीं करने पर पीसीएफ प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने विपणन शाखा द्वारा संचालित धान खरीद केंद्र भिटरिया का निरीक्षण किया। सफदरगंज मंडी पहुंचीं डीएम ने यहां पर संचालित धान खरीद केंद्र देखे। डीएम ने यूपी एग्रो और विपणन शाखा को यहां पर धान खरीद केंद्र खोलने के निर्देश दिए थे, लेकिन एक भी केंद्र खुला नहीं मिला। डीएम ने क्रय केंद्र प्रभारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों से जवाब तलब किया है। मंडी में निजी व्यापारी धान खरीद करते मिले। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव नदारद थे। डीएम ने इनका वेतन रोकने का आदेश दिया है। यूपीएग्रो द्वारा केंद्र न खोलने पर केेंद्र प्रभारी जिला प्रबंधक यूपीएग्रो का वेतन रोक दिया है। डीएम ने सभी एसडीएम को धान खरीद पर नजर रखने व दो किसानों का मोबाइल नंबर लेकर बराबर फीड बैक लेने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एडीएम जेपी सिंह, एसडीएम नीलम यादव, एसडीएम प्रभाकांत अवस्थी आदि मौजूद रहे।