{"_id":"125-68933","slug":"Barabanki-68933-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा देवां महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा देवां महोत्सव
Barabanki
Updated Wed, 30 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। दस दिनों तक गीत-संगीत की महफिल और तिजारत के बाद मंगलवार को इंद्रधनुषी छटा के बीच ऐतिहासिक देवां महोत्सव ने अलविदा कह दिया। मंगलवार देर शाम पुलिस अधीक्षक एसआर आनंद कुलकर्णी की धर्मपत्नी काम्या ने समापन समारोह के दौरान परंपरा के अनुसार आतिशबाजी के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद आसमान आतिशबाजी के रंगाें से भर गया। महोत्सव के औपचारिक समापन के बाद भी दुकानदार ग्राहकाें के निरंतर आने से जमे हुए हैं। देवां महोत्सव में आगामी दो दिन के लिए पुलिस व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मंगलवार को मेले का समापन हो गया लेकिन पुलिस कर्मी दो दिन और ड्यूटी पर रहेंगे। मेला में जायरीन व भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने समापन के अवसर पर इसकी औपचारिक घोषणा की।
विज्ञापन