फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   किशोरी पर पेट्रोल डाल लगाई आग

किशोरी पर पेट्रोल डाल लगाई आग

Wed, 30 Oct 2013 05:40 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Wed, 30 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। क्षेत्र के गांव बेहेड़पुरवा मजरे कुर्सी में सोमवार की रात घर के बाहर बरामदे में सो रही एक किशोरी पर उसके जीजा ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। किशोरी का शोर सुनकर दौड़े परिवारीजन व ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह से काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। किशोरी के पिता ने अपने दामाद व उसके एक साथी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दूसरा आरोपी दामाद भाग गया। घटना के पीछे बड़ी बेटी व उसके पति के बीच विवाद का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बेहेड़पुरवा मजरे कुर्सी निवासी हरीलाल की 13 वर्षीय पुत्री नेहा घर के बाहर बरामदे में सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सो रही थी। उसी समय किसी ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की चपेट में आई नेहा का शोर सुनकर दौड़े परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसी नेहा को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पीड़िता के पिता हरीलाल ने इस मामले में अपने दामाद विनीत पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी गोला गोकर्णनाथ जिला लखीमपुर खीरी व सोनू निवासी ग्राम बेहेड़पुरवा को आरोपी बनाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वहीं आबकारी विभाग के सिपाहियों ने मंगलवार की सुबह घर में शराब बनाने के दौरान आरोपी सोनू को धर दबोचा और कुर्सी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़िता नेहा के पिता हरीलाल ने बताया कि उसकी पुत्री माधुरी का विवाह करीब तीन साल पहले विनीत से हुआ था लेकिन दामाद विनीत से उसकी अनबन हो गई जिससे नाराज होकर माधुरी मायके चली आई। तभी से वह यहां पर रह रही है। इसी बात से विनीत उसकी पुत्री माधुरी से नाराज था जिसे मारने के लिए वह गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed