{"_id":"125-68931","slug":"Barabanki-68931-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की बहराइच रैली को लेकर बाराबंकी में चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की बहराइच रैली को लेकर बाराबंकी में चौकसी
Barabanki
Updated Wed, 30 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पटना में गत 27 नवंबर को नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान सीरियल बम विस्फोटों के बाद अब बहराइच में रैली प्रस्तावित है जिसे लेकर न सिर्फ बहराइच बल्कि आसपास के जिलों में भी सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जा रहा है। यूं तो आठ नवंबर को रैली बहराइच में होनी है लेकिन चौकसी के लिए बाराबंकी प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। शासन से प्राप्त एक पत्र के बाद जिले की पुलिस सक्रिय हो गई है। पूर्व में यहां से कई आतंकियों की गिरफ्तारी और उनके यहां से संबंधों की वजह से भी जिले को संवेदनशील माना जाता है और जब बात पड़ोसी जनपद बहराइच में नरेंद्र मोदी की रैली की हो तो बाराबंकी का सुरक्षा एजेंसियों की जद में आना स्वाभाविक है।
मोदी की बहराइच में प्रस्तावित रैली को लेकर शासन से जिले के पुलिस अधिकारियों को एक पत्र भेजा गया है जिसमेें लिखा है कि बाराबंकी, बहराइच का पड़ोसी जिला है यहां पूर्व में आईएसआई की सक्रियता भी उजागर हो चुकी है। ऐसे में जिले में पुलिस प्रशासन व खुफिया विभाग के अधिकारी हर तरह के संदिग्धों पर नजर रखें और जिस किसी पर कोई शक हो उसे गिरफ्तार करें। मोदी की रैली भले ही बहराइच जिले में हो रही हो पर उसका असर बाराबंकी में भी साफ तौर पर दिखाई पड़ रहा है।
पुलिस विभाग के सूत्रों की माने तो शासन से मिले निर्देशों के बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने जिले के दोनों एएसपी व सीओ के साथ एक बैठक कर इस बाबत रणनीति भी बनाई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोदी की रैली को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सबसे ज्यादा सक्रियता बहराइच से सटे इलाके में बरती जा रही है। अधिकारियों की माने तो आठ नवंबर को जिस दिन मोदी की रैली होगी उस दिन बहराइच जिले के बार्डर पर वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी जाएगी।