{"_id":"125-68929","slug":"Barabanki-68929-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Barabanki
Updated Wed, 30 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़। सोमवार की रात एक बीमार युवक की उसके भाई के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के साले ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर उसके छोटे भाई पर ही हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक की मौत बीमारी से हुई है।
कादीपुर गांव निवासी मनोज दीक्षित (30) पुत्र सत्यप्रकाश की उनके छोटे भाई प्रमोद के घर में सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई प्रमोद ने बताया कि उनका भाई अपनी पत्नी ऊषा के साथ रहता था। कहा कि मनोज पीलिया से पीड़ित था, पत्नी द्वारा सही इलाज न करा पाने के बाद वह अपने भाई को साथ ले आया था। मनोज दीक्षित के साले परमानन्द शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर अपने बहनोई के भाई प्रमोद पर हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीण भी कह रहे हैं कि मनोज की मौत बीमारी के चलते हुई है। कोतवाल हैदरगढ़ बीके सिंह ने बताया कि युवक की मौत बीमारी से ही हुई लगती है पर उसके साले ने शिकायत की थी जिस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।