फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पुलिया से भिड़ी बाइक, दो दोस्तों की जान गई

पुलिया से भिड़ी बाइक, दो दोस्तों की जान गई

Tue, 29 Oct 2013 05:40 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Tue, 29 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। दोस्त के साथ अपनी ससुराल से आ रहे युवक की बाइक शुक्रवार रात अंधेरे में एक पुलिया से जा टकराई। इस दुर्घटना में दोनों दोस्तों की मौत हो गई। रात में कोई पुलिस कर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा जिससे दोनों युवकों के शव रात भर वहीं पड़े रहे। वहीं पुलिस का कहना है कि इस हादसे की जानकारी शनिवार की सुबह हो सकी। हादसा बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र के बरौलिया गांव के पास हुआ। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मंगौरा निवासी रंजीत (35) पुत्र रामचरन गांव के ही अपने दोस्त दिनेश (22) पुत्र तुलसीराम के साथ शुक्रवार को किंतूर स्थित अपनी ससुराल गया था। इसके बाद रात करीब 11 बजे रंजीत अपने मित्र दिनेश के साथ बाइक से घर लौट रहा था। अभी वे दोनों टिकैतनगर मार्ग पर बरौलिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से किसी वाहन की लाइट लगने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक बाइक समेत सड़क किनारे बनी पुलिया से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर ही रात भर दोनों के शव पड़े रहे। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने दोनों युवकों के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिवारीजनों को इस हादसे की सूचना दी है। बदोसरांय कोतवाली प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि पुलिस को इस हादसे की सूचना रात में नहीं मिल सकी थी। शनिवार की सुबह जैसे ही जानकारी हुई पुलिस कर्मियों को तत्काल घटनास्थल पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed