{"_id":"125-68534","slug":"Barabanki-68534-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के सामने ट्रक ने छात्रा को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के सामने ट्रक ने छात्रा को रौंदा
Barabanki
Updated Tue, 22 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज। अलग-अलग दुर्घटनाओं में सोमवार को ट्रक ने एक छात्रा व एक साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि छात्रा की ट्रॉमा सेंटर ले जाने के दौरान मौत हुई। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में लिया है। दोनों ट्रकों के चालक भाग गए। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम मंझार निवासी वीरेंद्र शंकर की 18 वर्षीय पुत्री गिरिजादेवी, लाला गणेश महादेव महाविद्यालय गोसाईंगंज, लखनऊ में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को सुबह 9.30 बजे वह कॉलेज जाने के लिए छीबल पुलिस चौकी के पास बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उसके पिता वीरेंद्र बाइक से वहां पहुंचे। वह कॉलेज की ओर जा रहे थे। उन्होंने कॉलेज तक छोड़ने की बात कहकर पुत्री गिरिजादेवी को बुलाया। वह सड़क पार कर पिता की तरफ जाने लगी तभी लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। दुर्घटना में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजन घायल गिरिजा को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर स्थानीय लोगों की सूूचना पर पुलिस ने भाग रहे ट्रक को लोनीकटरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रोक लिया लेकिन इस दौरान चालक भाग निकाला। छात्रा के पिता वीरेंद्र शंकर ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर मिली है, ट्रक कब्जे में है मगर चालक फरार है। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर दुर्घटना करने से मौत की धारा में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन