{"_id":"125-68531","slug":"Barabanki-68531-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में डूबकर चार साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में डूबकर चार साल के बच्चे की मौत
Barabanki
Updated Tue, 22 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। कस्बा के मोहल्ला इस्लामनगर में मामा के यहां अपनी मौसी की शादी में शामिल होने परिवार के साथ आया चार वर्षीय मासूम सोमवार की सुबह घर के पास ही खेल रहा था। अचानक वह घर के पास बने गहरे नाले में गिरकर डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी िजसके बाद उसका शव निकलवाया गया। इस हादसे से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। इस संबंध में परिवारीजनों ने पुलिस से किसी तरह की कोई िशकायत नहीं की है।
स्थानीय थाना के कस्बा जैदपुर के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी रफीक की बहन की शादी रविवार को थी। इसमें अपनी खाला की शादी में शामिल होने के लिए अरमान (4) अपने पिता सिराज व मां के साथ आया हुआ था। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे चाय पीने के बाद वह घर के बाहर खेलने के लिए चला गया। इस दौरान घर वालों ने भी कोई ध्यान नहीं दिया। दो घंटे तक जब वह नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह करीब 11 बजे मोहल्ले के लोगों ने अरमान को घर के पास नाले में पड़ा देखा। इसकी सूचना परिवारीजनों को दी।
परिवारीजनों ने मासूम के शव को नाले से निकाला। घर के पास नाले में अरमान का शव मिलने के बाद कोहराम मच गया। हादसे से खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिवारीजनों ने शव को दफना दिया।