फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक देवां महोत्सव शुरू

गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक देवां महोत्सव शुरू

Mon, 21 Oct 2013 05:39 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Mon, 21 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
देवां (बाराबंकी)। ‘जो रब है वही राम’ का संदेश दूर-दूर तक पहुंचाने वाले हाजी वारिस अली शाह की धरती पर रविवार को गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक देवां महोत्सव का आगाज धूमधाम से किया गया। जिलाधिकारी मिनिस्ती एस. ने शेख मोहम्मद हसन गेट पर पीएसी बैंड की मधुर धुन के बीच फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और शांति के प्रतीक कबूतरों को आसमान में उड़ाकर परंपरा का निर्वहन किया।
विज्ञापन

रोशनी से जगमगाती मजार, सजी दुकानें और जगमग मेला परिसर दस दिनों तक अपनी अनूठी छाप छोड़ने के लिए तैयार हो गया। परंपरागत तौर पर ऐतिहासिक देवां मेले का उद्घाटन हर वर्ष जिलाधिकारी की पत्नी व समापन पुलिस अधीक्षक की पत्नी द्वारा किया जाता है लेकिन इस वर्ष भी जिलाधिकारी के महिला होने की वजह से उन्हें ही उद्घाटन करना था। समारोह स्थल पर गेरुए रंग में रंगी धरती और लकदक करते शेख मोहम्मद हसन व एजाज रसूल द्वार पर तमाम विशिष्ट मेहमानों की उपस्थिति में रविवार को शाम पांच बजकर 15 मिनट पर जिलाधिकारी मिनिस्ती एस. नेे फीता काट कर मेले का उद्घाटन किया। जैसे ही डीएम ने फीता काटा, पूरा समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसी के साथ दस दिवसीय मेले का आगाज हो गया। पीएसी बैंड की धुन सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा... के बीच पूरा अमला मेला समिति कार्यालय पहुंचा। इसके बाद ऑडिटोरियम पहुंचीं डीएम ने दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव के आगाज की घोषणा की। उनके साथ एसपी सुरेश राव आनंद कुलकर्णी व उनकी पत्नी, एडीएम जेपी सिंह, एएसपी डॉ ओपी सिंह, एसडीएम सदर अनिल सिंह व मेला समिति के संयुक्त सचिव अताउर्रहमान किदवई, अताय वारिस, अब्दुल रसीद वारसी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed