फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   गड्ढे में गिरकर मासूम मरा

गड्ढे में गिरकर मासूम मरा

Mon, 21 Oct 2013 05:39 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Mon, 21 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के महुलारा में नहर की पटरी की पटाई के लिए खेत में की गई गहरी खोदाई से हो गए गड्ढे में खेलते समय गिरने से चार वर्षीय मासूम की पानी में डूबकर मौत हो गई। परिवारीजनों ने अन्तिम संस्कार कर दिया है। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के पूरेडीह मजरे महुलारा गांव निवासी विनोद कुमार यादव का लगभग चार वर्षीय पुत्र शिवा रविवार की दोपहर 11 बजे के करीब अपनी बहन व अन्य बच्चों के साथ नहर के पास खेल रहा था। तभी खेलते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खेत में ही खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरा। इसके बाद उसकी बहन ने दौड़कर घर में घटना की जानकारी दी लेकिन जब तक परिवारीजन पहुंचते और उसे गड्ढे से बाहर निकालते मासूम की पानी में डूबकर मौत हो गई थी। इसके बावजूद परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी प्रभाकांत अवस्थी व एसएसआई संतोष कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed