फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत

Sat, 19 Oct 2013 05:39 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Sat, 19 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
बेलहरा (बाराबंकी)। ग्राम छतवारा में बृहस्पतिवार को एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पुत्र का आरोप है कि जमीन के विवाद में उसके दो चाचा ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या की है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्र्राम छतवारा निवासी रामकिशोर (40) पुत्र अशर्फी बृहस्पतिवार की रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। रात करीब 12 बजे उसकी हालत अचानक खराब हो गई। परिवारीजन गंभीर हालत में रामकिशोर को स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां डॉक्टर ने रामकिशोर को मृत घोषित कर दिया। रामकिशोर के पुत्र रंजीत ने बताया कि उसके पिता की हत्या जमीन के लिए उसके चाचा मलखे, ननकन्ने व चचेरे भाइयों इंद्रेश व गिरिजेश पुत्रगण मलखे ने गला दबाकर की है। बताया कि चाचा मलखे व ननकन्ने उसकी दादी चंपादेवी के नाम की जमीन अपने पुत्रों के नाम वसीयत करा ली थी जिसे उसके पिता रामकिशोर ने निरस्त करवा दिया था। इसी से वे सभी नाराज चल रहे थे और जान से मारने की धमकी दे चुके थे। पीड़ित ने चारों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुंदर सिंह सोलंकी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत बीमारी के चलते लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed