{"_id":"125-68332","slug":"Barabanki-68332-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाही में खौलते घी से दो बालक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाही में खौलते घी से दो बालक झुलसे
Barabanki
Updated Sat, 19 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी (ब्यूरो)। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो बालक कड़ाही में खौलते घी की चपेट में आकर झुलस गए। परिवारीजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम गौरहार निवासी शकील अहमद की पत्नी मरियम गुरुवार की सुबह करीब दस बजे घर में कड़ाही में मक्खन से घी बना रही थी। पास में ही उसका आठ वर्षीय पुत्र हयात वारसी सो रहा था। इसी बीच मरियम किसी काम से चूल्हे के पास से थोड़ी देर के लिए हट गई। तभी हयात की नींद खुल गई और वह चूल्हे के पास पहुंच कर कड़ाही में घी में पलटा चलाने लगा। इससे कड़ाही में खौलता घी उसके ऊपर पलट गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
दूसरी घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई। कस्बा निवासी कमरुद्दीन की पत्नी बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे घर में कड़ाही में बच्चों को खाने के लिए पापड़ तल रही थी। इसी दौरान उनका पांच वर्षीय पुत्र अब्दुल रहमान आ गया। इसी बीच कड़ाही में भरा तेल उस पर गिर गया। इससे अब्दुल गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।