{"_id":"125-68331","slug":"Barabanki-68331-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद जाने वाले आठ मार्गों पर पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद जाने वाले आठ मार्गों पर पहरा
Barabanki
Updated Sat, 19 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की 18 अक्तूबर को प्रस्तावित संकल्प सभा में शामिल होने को जाने वालेे विहिप समर्थकों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। फैजाबाद जाने वाले आठ मार्गों पर पुलिस ने बेरिकेडिंग करा दी है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर मार्ग से आने जाने वालों की जांच कराई जा रही है। रेलवे व बस स्टेशन पर भी कड़ी चौकसी बरती जा रही है। दो प्लाटून पीएसी को रिजर्व में रखा गया है। पकड़े गए विहिप समर्थकों को रखने के लिए जिले में दो अस्थाई जेलें भी बनाई गई हैं।
विश्व हिंदू परिषद ने 18 अक्तूबर को अयोध्या में संकल्प सभा करने का ऐलान किया है। इसमें बड़ी संख्या में विहिप समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है। उधर, शासन ने इस पर रोक लगा दी है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने सभा में शामिल होेने वालों को रोकने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने मोहम्मदपुर खाला, रामसनेहीघाट, टिकैतनगर, सुबेहा, लोनी कटरा, टोल टैक्स प्लाजा अहमदपुर व रामनगर सहित फैजाबाद जाने वाले आठ मार्गों पर बेरिकेडिंग करा दी है।
इन मार्गों से गुजरने वालों की तलाशी के लिए हर बेरिकेडिंग पर दो एसआई और आठ कांस्टेबलों की तैनाती की गई है। रेलवे व बस स्टेशन पर भी आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। चेकिंग के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों को रखने के लिए दो अस्थाई जेलें भी बनाई गईं हैं। शहरी क्षेत्र में सुभाष इंटर कॉलेज कुरौली और रामसनेही घाट में पटेल पंचायती इंटर कॉलेज को अस्थाई जेल बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कुलदीप नारायन ने बताया की विहिप समर्थकों को रोकने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो प्लाटून पीएसी जवानों को रिजर्व में रखा गया है।