{"_id":"5b80505142c792465e1e9124","slug":"91535135825-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर व महिला अपराध पर किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर व महिला अपराध पर किया जागरुक
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर व महिला अपराध पर किया जागरुक
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत महिला व साइबर अपराधों की बढ़ोत्तरी पर इनसे निपटने के लिए शहर के आनंद भवन स्कूल में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्कूली बच्चों को वीडियो क्लिप के माध्यम से जागरुक कर कानूनी प्रावधानों के बारे में अवगत कराया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में मौजूद जिला प्रोवेशन अधिकारी अनिल मौर्या ने बताया कि बेटी व बेटे में भेदभाव एवं कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सभी अस्पतालों में लिंग की जांच को कानूनी अपराध में रखा गया है। श्री मौर्या ने बच्चों को बेड व गुुड टच के बारे में भी जागरुक किया। इस मौके पर मौजूद समाजसेवी लवलीन गुप्ता ने स्लाइड द्वारा बाल अधिकारों, विशेष किशोर पुलिस इकाई, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड केे बारे जानकारी दी। वहीं प्रोबेशन विभाग की कर्मचारी प्रिंसी पांडेय ने 181 महिला हेल्प लाइन तथा हरीश पांडेय ने 1098 चाइल्ड लाइन, 1090 आदि के बारे में विस्तार से बताया। सितारा सिद्दीकी ने कहा कि बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति रोकने के पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिक शिक्षकाएं आदि मौजूद रहे।
--------------
महंत गुरुशरण दास को दी श्रद्वांजलि
बाराबंकी। वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी व कमोली धाम के महंत गुरुशरण दास का निधन सामाजिक क्षति है। समाज को सही दिशा एंव सत्यनाम संप्रदाय के प्रचार एवं प्रसार में संपूर्ण जीवन व्यतीत करते हुए उन्होंने सतनामी शिष्यों को विकसित कर सतनाम संप्रदाय को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
उक्त विचार सिविल कोर्ट में श्रद्धाजंलि देते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने कही। शुक्रवार की सुबह शहर के दशहरा बाग स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। जिसके बाद श्री दास को श्रद्धाजंलि देने वालों के घर पर तांता लग गया। जिला बार एसोसिएशन सभागार में दो मिनट का मौन रख अधिवक्ताओं ने अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। श्रद्धाजंलि देने वालों में बार अध्यक्ष हरीश अग्निहोत्री, महामंत्री हिसाल बारी किदवई, विजय प्रताप, नीरज वर्मा, पुष्पेंद्र, निर्मल, गिरीश चंद्र आदि अधिवक्ताओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।