{"_id":"595bdff54f1c1b38398b4612","slug":"91499193333-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने दो को कुचला, युवक की मौत
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। लखनऊ मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक बालक घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भेज गया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया है।
मंगलवार दोपहर को लखनऊ के थाना नगराम के बहरौली गांव निवासी शरीफ (40) पुत्र शफीक साथी अशरफ अली (10) पुत्र वाहिद के साथ बाइक से अमेठी जा रहा था। हैदरगढ़ कोतवाली स्थित लखनऊ मार्ग पर विपरीत दिशा से तेज गति से आए ट्रक की टक्कर लगने पर दोनों गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने शरीफ को मृत घोषित कर दिया और अशरफ अली को गंभीर अवस्था में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया है।
कोतवाल पीके तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिवारीजनों को हादसे की सूचना दी गई है, रिपोर्ट दर्ज करके अज्ञात ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है।