फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   86 new covid cases along with lady doctor

थमी संक्रमण की रफ्तार, महिला चिकित्सक समेत 86 मिले संक्रमित

Tue, 25 Jan 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
86 new covid cases along with lady doctor
बाराबंकी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कुछ कुछ थमने लगी है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 86 और संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट में सीएचसी पर तैनात एक महिला चिकित्सक, जिला अस्पताल और सीएचसी के कर्मचारियों के अलावा निजी अस्पताल के कई कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। इस तरह से जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1448 हो गई है, जबकि उपचार के बाद 104 और लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार की शाम आई जांच रिपोर्ट में सीएचसी रामनगर में तैनात एक महिला चिकित्सक, सीएचसी हैदरगढ़ तथा जिला अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी व निजी अस्पताल में तैनात कई कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। कुल 86 और लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 18 और लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें अयोध्या नगर, लक्ष्मनपुरी कॉलोनी, विकास भवन रोड, आवास विकास कॉलोनी, गायत्रीपुरम, उत्तर टोला बंकी, सत्यप्रेमी नगर, कोतवाली, निकट जैन नर्सिंग होम आदि के रहने वाले शामिल हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित सीएचसी जाटा बरौली क्षेत्र में 28 लोग पाए गए हैं। रामनगर क्षेत्र में 8, त्रिवेदीगंज, देवा, फतेहपुर, दरियाबाद में चार-चार लोग, हैदरगढ़ में 3, हरख में 3, बड़ागांव में 2, घुंघटेर में 2, सूरतगंज में 2, सिद्वौर और सिरौलीगौसपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात ये है कि पिछले तीन दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित मिलने वाले मरीजों की संख्या घट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1448 हो गई है, जबकि उपचार के बाद 104 लोगों के स्वस्थ होने का दावा किया गया है। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पिछले तीन दिनों में कुछ कम हुई। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में महज 86 लोग ही संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। लोगों से अपील की जाती है कि वह अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें। यदि घर से बाहर निकल रहे हैं तो सतर्कता बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed