फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   जेआईटी में खुला सामुदायिक रेडियो स्टेशन

जेआईटी में खुला सामुदायिक रेडियो स्टेशन

Sat, 29 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
जेआईटी में खुला सामुदायिक रेडियो स्टेशन
जेआईटी में खुला सामुदायिक रेडियो स्टेशन
विज्ञापन


फोटो-51
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद(बाराबंकी)। सामुदायिक रेडियो पर आधारित तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को जहांगीराबाद इंस्टीट्यूट में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली से आए कम्युनिटी रेडियो के जनक डॉ. आर श्रीधर द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान स्थानीय केजीबीवी की छात्राओं ने रेडियो में होने वाले प्रसारण को लाइव देखा।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. आरश्रीधर ने कहा कि सामुदायिक रेडियो का उद्देश्य लोगों को शिक्षित करना, जाकरुक बनाना और अपने अधिकारों को पहचानना है। यह सामाजिक विकास और लोगों की आवाज बनकर काम करता है। देश में लगभग 238 सामुदायिक रेडियो हैं, और भारत सरकार इस दिशा में अच्छा सहयोग कर रही है ताकि हर जिला में एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन बन सके। वॉयस ऑफ आजमगढ़ रेडियो की स्टेशन मैनेजर सीमा भारती ने कहा कि सामुदायिक रेडियो से महिलाओं को अधिक लाभ मिलता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, आत्मरक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने में भूमिका है। संस्थान के निदेशक ब्रिगेडियर अहमद अली ने कहा कि बाराबंकी में एक अच्छा रेडियो स्टेशन बनाना है। कार्यक्रम में मौजूद आकाशवाणी की उदघोषिका शालिनी सिंह, स्टेशन इंचार्ज रंजीत सिंह, प्रोडक्शन इंचार्ज एसके प्रसाद, कैमरा मैन धर्मेश कुमार, केबीजीवी की वार्डेन पूनम मिश्रा, मीडिया विभाग के सहायक निदेशक जुबैर खान, अनूप श्रीवास्तव, गजाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed