फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   814 quintals of paddy purchased at eight centers

Barabanki News: आठ केंद्रों पर खरीदा गया 814 क्विंटल धान

Tue, 05 Nov 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 05 Nov 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
814 quintals of paddy purchased at eight centers
फतेहपुर केंद्र पर धान की तौल कराते किसान। -संवाद
बाराबंकी। पहले दिन सोमवार को धान खरीद की शुरुआत ठीक रही। धान बेचने का इंतजार कर रहे किसान खरीद शुरू होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर केंद्रों पर पहुंच गए। जिले के आठ केंद्रों पर करीब 814 क्विंटल धान की खरीद हुई। इस दौरान कहीं पर किसानों को मिठाई खिलाई गई तो कहीं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


जिले में सोमवार से धान की खरीद शुरू हो गई। शासन ने इस बार खरीद का लक्ष्य 1.37 लाख एमटी निर्धारित किया है। इसके लिए पूरे जिले में 95 खरीद केंद्र खोले गए हैं। धान खरीद के पहले दिन ही शुरुआत अच्छी रही।
विज्ञापन


भिटरिया खरीद केंद्र पर 60 क्विंटल, रामसनेहीघाट में 48, हरख में 80, हैदरगढ़ मंडी में 200, बुढ़वल में 125, फतेहपुर में 90, सूरतगंज में 150 और थोरथिया में 55 क्विंटल खरीद हुई। इस तरह पहले दिन कुल 814 क्विंटल धान की खरीद कर बोहनी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरख क्रय केंद्र पर धान लेकर पहुंचे किसान बरमेश कुमार, बृजभूषण बुढ़वल केंद्र पर धान लेकर पहुंचे मुनेंद्र सिंह, रंजना और शिवशंकर को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिला विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि धान खरीद की शुरुआत ठीक रही।



मंडी में टोकन का वितरण
नवीन मंडी में खुले धान खरीद केंद्रों पर पहुंचे किसानों को अभिलेख जमाकर टोकन का वितरण किया गया। वरिष्ठ विपणन अधिकारी अनूप वर्मा ने बताया कि पहले दिन कोई किसान धान लेकर नहीं आया। सभी टोकन के लिए आए थे, टोकन देकर दिन और तारीख बता दी गई है। इससे किसानों को असुविधा भी नहीं होगी और उनका धान निर्धारित समय पर तौला भी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed