फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   8 lost life in road accidents on holi

होली के हुडदंग में गई आठ की गई जान, 21 घायल

Sat, 19 Mar 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
8 lost life in road accidents on holi
बाराबंकी। रंगों के पर्व पर बीते 72 घंटों में जिले की सड़कें हादसों के चलते खून से लाल हो गईं। होली की खुशियां सड़क हादसों में गई आठ जानें और 21 लोगों के घायल होने के बाद मातम में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नशे में आमने सामने हुई टक्कर इन हादसों की वजह बनी।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में पल्हरी के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। यहां पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में नगर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी निवासी दीपक (25) व कोठी निवासी अनूप (27) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दी। दूसरी घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर गोडारी मोड़ के पास हुई।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के रैकवारनपुरवा निवासी मनीराम (36) अपने भतीजे रामभजन (21) के साथ शुक्रवार को अपनी ससुराल छेदापुरवा जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सफ़दरगंज पुलिस ने घायल दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने मनीराम को मृत घोषित कर दिया। एसओ अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के दांदूपुर निवासी धुन्नी उर्फ भारत (32) बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। इसी दौरान भानपुर चौराहे के निकट हैदरगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
असंद्रा थाना क्षेत्र में रंग खेलकर घर लौट साइकिल सवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने चुन्नुपुरवा गांव के पास टक्कर मार दी। इसमें घायल साइकिल सवार कोठी थाना क्षेत्र के मंझगवा निवासी धर्मराज (28) की मौत हो गई। जबकि घायल बाइक सवार प्रेम कुमार को सीएचसी कोठी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। दरियाबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर खजूरी में शुक्रवार को होली के हुड़दंग में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़त हो गई। इसमें कस्बा बदोसराय निवासी बब्बू यादव व उसके साढ़ू गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को सीएचसी सिरौलीगौसपुर पहुंचाया गया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मसौली थाना क्षेत्र में भी बाइकों की टक्कर में गुलरिहा निवासी अनुपम वर्मा (38) की मौत हो गई। जबकि देवकलिया निवासी राजकुमार (30), बहनोई रोशनलाल (30) और 12 वर्षीय बालिका घायल हो गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बड़ागांव भेजवाया। देेवा कोतवाली क्षेत्र में सलारपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कुर्सी थाना क्षेत्र के अमरसंडा निवासी मुईद व मुन्ना घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर किए गए मुईद की मौत हो गई। सफदरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से मसौली थाना क्षेत्र के मसूदाबाद निवासी अमर सिंह व शहर के सत्यप्रेमीनगर निवासी आशु श्रीवास्तव घायल हो गए। यह हादसा अयोध्या-लखनऊ हाईवे पार करते समय हुआ। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। जहां दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
दरियाबाद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार के खाई में गिरने से उसमें सवार कुसफर निवासी अवधेश चौहान, हरिकिशन व बालक दुर्गेश घायल हो गए। घायलों को सिपाहियों ने बाइक से सीएचसी मथुरानगर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर दशा में अवधेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं थाना क्षेत्र के ही मुगलान मोहल्ला निवासी राधे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में नौ लोग घायल हुए। इनको सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमें से एक ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। घायलों में लक्ष्मणपुर निवासी विशाल शुक्ला, जहानाबाद निवासी पप्पू, रबड़हिया निवासी धीरज, ककरी निवासी पिंकू, हैदरगढ के बारा गांव निवासी राहुल, रानीगंज निवासी अनिल, लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बहरौली निवासी पूर्णमासी, प्रदीप व औलसखेड़ा निवासी सज्जन शामिल हैं। इससे में सज्जन को गंभीर दशा में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
होली में रंग खेलने के बाद नदी व तालाब में नहाने गए दो बच्चों व दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। शुक्रवार को थाना व कस्बा सफदरगंज निवासी नौमीलाल चौहान का 11 वर्षीय बेटा अभिषेक गांव के बच्चों के साथ रंग खेलने के बाद कल्याणी में नहाने गया था। इसी दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

सतरिख थाना क्षेत्र के बबूरिहा गांव निवासी सुरेश कनौजिया का बेटा मनीष कनौजिया (15) रेठ नदी में नहाने गया था। जहां डूब गया। बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी संतोष कुमार अपनी बेटी लवली को साथ में लेकर शुक्रवार की दोपहर तालाब में भैंस नहलाने गया था। इसी दौरान उसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई। सुबेहा थाना क्षेत्र के बनकोट निवासी सुरेश कुमार (15) की तालाब में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed