{"_id":"61df2a23ad27d6387f31151a","slug":"73-commitee-alert-barabanki-news-lko6131981105","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में एलर्ट की गई 73 समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में एलर्ट की गई 73 समितियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौलीगौसपुर। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सीएचसी में सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। वहीं गांवों में निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व में गठित 73 समितियों को अलर्ट कर दिया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि कोविड से निपटने के लिए यहां पर आने वाले मरीजों की लगातार जांच की जा रही है। पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें होम आइसोलेट करके चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। एक्टिव पॉजिटिव केस की मॉनीटरिंग कोविड कंट्रोल रूम से लगातार की जा रही है। चार आरआरटी टीमें गठित की गई हैं।
जिससे यदि किसी पॉजिटिव मरीज को कोई परेशानी या दिक्कत हो तो तत्काल टीम द्वारा विजिट करते हुए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध की जा सकें। इसके अतिरिक्त सीएचसी के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों में जांच व निगरानी के लिए प्रधान आशा बहू, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मिलित करते हुए पूर्व में गठित 73 समितियों को अलर्ट कर दिया गया है। जो बाहर से आने वाले लोगों पर पैनी नजर रखते हुए उन्हें जांच व टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करेंगी। (संवाद)