फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   73 commitee alert

गांवों में एलर्ट की गई 73 समितियां

Thu, 13 Jan 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
73 commitee alert
सिरौलीगौसपुर। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सीएचसी में सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। वहीं गांवों में निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व में गठित 73 समितियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि कोविड से निपटने के लिए यहां पर आने वाले मरीजों की लगातार जांच की जा रही है। पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें होम आइसोलेट करके चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। एक्टिव पॉजिटिव केस की मॉनीटरिंग कोविड कंट्रोल रूम से लगातार की जा रही है। चार आरआरटी टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

जिससे यदि किसी पॉजिटिव मरीज को कोई परेशानी या दिक्कत हो तो तत्काल टीम द्वारा विजिट करते हुए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध की जा सकें। इसके अतिरिक्त सीएचसी के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों में जांच व निगरानी के लिए प्रधान आशा बहू, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मिलित करते हुए पूर्व में गठित 73 समितियों को अलर्ट कर दिया गया है। जो बाहर से आने वाले लोगों पर पैनी नजर रखते हुए उन्हें जांच व टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करेंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed