{"_id":"5bbba3b7867a55285e427dc5","slug":"71539023799-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय में अनियमितता, दस सचिवों को आरोप पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय में अनियमितता, दस सचिवों को आरोप पत्र
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय निर्माण में अनियमितता, दस सचिवों को आरोपपत्र
- डीएम की सख्ती पर हुई कार्रवाई
बाराबंकी। शौचालय निर्माण में लगातार मिल रही कमियों पर प्रधान के साथ सचिवों पर भी कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी के निर्देश पर शौचालय निर्माण में अनियमितता बरतने पर पंचायतीराज विभाग ने दस सचिवों से जवाब तलब किया है। जिसके बाद संबंधित सचिवों में हड़कंप मच गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बंकी ब्लॉक के बरौली, मसौली के हेतमपुर, निंदूरा के दीनपनाह, हिदायतपुर सिपाह, सरसवां, गंगौली व ग्राम पंचायत निंदूरा के सचिवों को आरोपपत्र जारी किया है। वहीं रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के सिलौटा, किंहौली व पारा के सचिवों को भी आरोपपत्र देकर जवाब तलब किया है। जिससे संबंधित सचिवों में हड़कंप मच गया है। आरोपपत्र का जवाब ना मिलने पर डीएम द्वारा कड़ी कार्रवाई की बात भी अधिकारी कह रहे हैं।
बाक्स
डीएम के निर्देश पर शौचालय निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर दस सचिवों को आरोपपत्र जारी किया गया है और उनके जवाब मांगा गया है। सही जवाब न देने पर कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
- अनिल कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ।