फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   650 villages lost electricity for 16 hours

Barabanki News: 16 घंटे गुल रही 650 गांवों की बिजली

Sat, 22 Jun 2024 04:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 22 Jun 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
650 villages lost electricity for 16 hours
कुर्सी (बाराबंकी)। क्षेत्र में कतरामऊ गांव के पास बृहस्पतिवार रात मुख्य लाइन का तार टूट जाने से 650 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने जेई, एसडीओ को फोन किया लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाया। बिजली उपकेंद्र कुर्सी पहुंचे उपभोक्ताओं ने शिकायत की तो करीब 16 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे करीब छह लाख की आबादी को पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे कतरामऊ गांव के पास बिजली की मुख्य लाइन का तार टूट जाने से लोहराहार, गौरहार, बांसनगर, बहरौली, बबुरी गांव, अमरसंडा, कुर्सी, अगासड़, बसारा, कल्लूपुरवा व नया पुरवा समेत करीब 650 गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


पावर कार्पोरेशन के जेई, एसडीओ व शिकायत केंद्र पर किसी ने फोन भी नहीं उठाया। उपकेंद्र पर पहुंचकर उपभोक्ताओं ने शिकायत की लेकिन पावर कॉर्पोरेशन का कोई कर्मचारी मौके पर देखने तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बिजली कर्मचारी पहुंचे लेकिन फाल्ट ढूंढ़ने व दुरुस्त करने में पांच घंटे लग गए। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। जेई विकास शुक्ला ने बताया कि बिजली का तार टूट गया था, फाल्ट खोजने का प्रयास किया गया था लेकिन रात होने की वजह से पता नहीं चल सका। तार दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed