फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मुकेश को अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब

मुकेश को अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब

Fri, 10 May 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
मुकेश को अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब
बाराबंकी। शहर से मात्र पांच किलोमीटर दूर बंधौली गांव में बृहस्पतिवार को पहुंचने वालों का तांता लगा था। सुबह से लेकर दोपहर बाद हुई मुकेश सिंह की अंत्येष्टि में आने वाली भीड़ का सिलसिला थम नहीं रहा था। किसानों के ही नहीं बल्कि समाज के हर दबे कुचले की आवाज बन चुके मुकेश के अंतिम दर्शन के लिए हर वर्ग के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


लोकप्रियता ऐसी कि रोजे में भी सैकड़ों मुस्लिम पहुंचे तो दुकाने बंद कर दुकानदार। सारा काम छोड़कर किसान और महिलाएं बंधौली की ओर भी दिखाई दी। सभी की आंखे नम थी, यहां अंतिम विदाई देने वालों में भाकियू के राकेश टिकैत, डीएम उदयभानु त्रिपाठी, विधायक उपेन्द्र रावत, सतीश शर्मा, बैजनाथ रावत, सांसद प्रियंका सिंह रावत, पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा, राकेश वर्मा, तनुज पुनिया, दिनेश वैश्य, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह से लेकर अधिवक्ता, पत्रकार, साहित्यकार से लेकर हर वर्ग के लोग यहां मौजूद थे।
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव 54 साल के जिला पंचायत सदस्य मुकेश सिंह बुधवार की रात बीमारी से जंग लड़ते-लड़ते दुनिया से विदा हो गए। जहांगीराबाद रोड पर सूत मिल के निकट बंधौली गांव में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहां डीएम उदयभानु त्रिपाठी एक घंटे तक रुके। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राजवीर सिंह जादौन, हरिनाम वर्मा, पूर्व सांसद रामसागर रावत, एडीएम संदीप कुमार गुप्ता, सीएमओ डॉ. रमेश चन्द्र, डॉ. एसके शुक्ला, एएमए अनामिका सिंह, बृजेश दीक्षित आदि विभिन्न दलों और वर्गों के लोग मौजूद थे। जिक्र हो रहा था तो मुकेश सिंह के उन कामों का जिनका सिलसिला उनकी मौत के साथ ही बंद हो जाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कामों में जिले में नेत्रदान का संकल्प लेने वाले 11 हजार से अधिक लोग है। उनके आवाहन पर 526 लोगों ने चिकित्सा शोध के लिए देहदान का संकल्प लिया। हर महीने की 15 तारीख को दो दर्जन से अधिक लोगों द्वारा रक्तदान, हर तबके की गरीब बेटियों को चिन्हित कर उनकी शादी करवाना। 31 सौ से अधिक शादियों में संगठन ही दहेज देता था बारातियों की आवभगत खाने का इंतजाम करना शामिल रहा। किसी बेटी के पिता न होने पर वो कन्यादान भी कर देते थे। हर शादी वो ऐसे करते जैसे उन्ही के घर पर बारात आयी हो। बेघरों के लिए घर बनवाये। एआरटीओ कार्यालय के पास एक वृद्धाश्रम खोला। इसके अलावा भी वो निजी स्तर पर लोगों की मदद किया करते थे।आज उनकी अंतिम विदाई में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा था हर कोई अपने नेता के अंतिम दर्शन करने को बेताब था। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, सतीश कुमार वर्मा रिंकू, अनुपम वर्मा, लायक राम, शीलचन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed