फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   दो भाइयों समेत चार आरोपियों को तीन-तीन वर्ष की कैद

दो भाइयों समेत चार आरोपियों को तीन-तीन वर्ष की कैद

Thu, 12 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
दो भाइयों समेत चार आरोपियों को तीन-तीन वर्ष की कैद
दो भाइयों समेत चार को तीन-तीन वर्ष की कैद
विज्ञापन

- हत्या के प्रयास का मामला
बाराबंकी। अपर सत्र न्यायाधीश जमाल मसूद अब्बासी ने हत्या के प्रयास मामले में दो भाइयों समेत चार लोगों को तीन-तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सभी आरोपियों पर अर्थदंड भी लगाया है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मथुरा प्रसाद वर्मा ने बताया कि, थाना असंद्रा के चौहान पुरवा मजरे सिद्धौर निवासी विनोद का गांव के ही गिरधारी से जमीन को लेकर विवाद था। इसी रंजिश के चलते 17 दिसंबर 2013 को दोपहर में गिरधारी, अखिलेश पुत्रगण रामलखन, फूलचंद्र व श्रीचंद्र ने विनोद को गालियां देते हुए डंडे से पिटाई शुरू कर दी। बचाने दौड़े उसके पिता बालकराम व रामसिंह को भी ापीटा। विनोद ने थाना असंद्रा में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घायलों समेत गवाहों के बयान व दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात कोर्ट ने सभी आरोपियों को 3-3 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रत्येक को 11 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना भुगतने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed