फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   जांच में फेल हुआ कचरी का नमूना

जांच में फेल हुआ कचरी का नमूना

Sun, 27 May 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जांच में फेल हुआ कचरी का नमूना
जांच में फेल हुआ कचरी का नमूना
विज्ञापन



बाराबंकी। होली के दौरान चलाए गए अभियान में दो कारखानों से कचरी का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया था। ये दोनों नमूने जांच में फेल हो गए हैं। जिस पर कारखाना संचालकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। इसके अलावा एडीएम कोर्ट में वाद दायर करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।


एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि, शासन के आदेश पर होली के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जिलेभर में अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन



इसी अभियान के तहत नवीन मंडी के पीछे राजेंद्र नगर में शिवकुमार यादव द्वारा संचालित कचरी के कारखाने पर छापा मारा गया था। इस दौरान वहां भारी मात्रा में कचरी बोरों में भरी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसे सीज करते हुए कारखाने को बंद कराया गया था और कचरी का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया था। इसकी जांच रिपोर्ट में कचरी अद्योमानक पाई गई है।


इसी प्रकार पलहरी चौराहा स्थित जैदपुर रोड के पास संचालित सुनील सैनी के कचरी कारखाने से भरा गया नमूना भी जांच में अद्योमानक पाया गया है। जिस पर दोनों संचालकों को नोटिस भेजते हुए एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा।



अभिहीत अधिकारी ने बताया कि, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शनिवार को फतेहपुर ब्लॉक चौराहे से गुड्डू की दुकान से दूध का तथा शहर में लखपेड़ाबाग मार्ग पर स्थित अकील बेकरी से बिस्किट का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी-अपनी तहसीलों में नियमित चेकिंग अभियान चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed