{"_id":"5a22f5864f1c1b7a548c0b8f","slug":"61512240518-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनुष यज्ञ मेले का आयोजन
गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा
- नगर भ्रमण के लिए निकले राम व लक्ष्मण
बाराबंकी। सीता स्वयंबर उत्सव के दौरान शनिवार को भगवान श्रीराम व लक्ष्मण नगर भ्रमण के लिए निकले। गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में पुष्पवर्षा से वातावरण महक गया। नगर भ्रमण के बाद फुलवारी लीला का मंचन किया गया।
शहर स्थित बड़ी धनुष यज्ञ मैदान में सीता स्वयंबर उत्सव का आयोजन किया गया है। शनिवार को लीला मंचन में नगर भ्रमण व फुुलवारी का मंचन किया गया। जनकपुरी में विश्वामित्र के साथ भगवान राम व लक्ष्मण के पहुंचे। नगर देखने की लक्ष्मण की लालसा को देखकर भगवान श्रीराम ने गुरु विश्वामित्र से आज्ञा मांगी। आज्ञा मिलने पर भगवान श्रीराम व लक्ष्मण नगर भ्रमण के लिए निकले। गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण लीला की शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम स्थल से धनोखर तक गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभयात्रा के मोर्ग में श्रद्घालुओं ने पुष्पवर्षा की जिससे वातावरण महक उठा। शोभायात्रा के धनुष यज्ञ मैदान में पहुंचने पर फुलवारी का मंचन किया गया। जहां पर सीता अपनी सखियों के साथ पुष्प लेने आती है। इस मौके पर नगर पुरोहित दिलीप मिश्रा, राजकुमार वर्मा, सर्वेश निगम, ओमप्रकाश, विनोद गुप्ता, आदि मौजूद रहे। नगर पुरोहित ने बताया कि रविवार को धनुष भंग का मंचन किया जाएगा।
बाक्स
धनुष यज्ञ आज
मसौली (बाराबंकी)। विकास खंड देवा के ग्राम पंचायत सिसवारा में एक दिवसीय धनुष यज्ञ मेले का आयोजन रविवार को किया जाएगा। मेले की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।मेला के संयोजक पुनीत मिश्रा ने बताया कि शाम तीन बजे धनुष भंग के बाद परशुराम लक्ष्मण संवाद तथा पांच बजे राम विवाह व राम कलेवा की लीला मंचन किया जाएगा।