फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   60 more found corona positive

60 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 10 Jan 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
60 more found corona positive
बाराबंकी। जिले में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक 60 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है और चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 246 तक पहुंच गई है ये अलग बात है कि उपचार के बाद तीन लोग स्वस्थ भी हुए हैैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार शाम आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के 60 नए मरीज पाए गए हैं। इनमें शहर में सबसे ज्यादा 34 मरीज मिले हैं। ये सभी शहर के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ ने इन मोहल्लों में कोविड नियमों के अनुसार कार्रवाई के आदेश संबंधितों को दिए हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा देवा रोड स्थित एक यूनिवर्सिटी के 13, हिंद अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर, सतरिख सीएचसी के दो कर्मचारी और जाटा बरौली का एक कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ गया है। वहीं, जाटा बरौली के अलग-अलग गांवों के रहने वाले आठ, हरख क्षेत्र में चार, रामसनेहीघाट क्षेत्र में दो, टिकैतनगर, देवा, फतेहपुर, बडागांव, सिरौलीगौसपुर, दरियाबाद, घुंघटेर, सूरतगंज, रामनगर और सिद्धौर क्षेत्र में कोरोना का एक-एक मरीज पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह रविवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 60 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट कराते हुए चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है, इसके बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। बाजार में पहले की भांति भारी भीड़ जुट रही है लेकिन किसी के भी चेहरे पर मास्क नजर नहीं आता है। यहां तक कि लोग कोविड नियमों का पालन करते भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। जिले में संक्रमण भले ही तेज गति से फैल रहा हो लेकिन जिम्मेदार भी कोविड नियमों का अनुपालन कराने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं, रविवार शाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार 60 और मरीज संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट कराते हुए चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed