{"_id":"57effaac4f1c1b9a11573f00","slug":"56-people-donated-blood-became-mahadani","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 लोग रक्तदान कर बने महादानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 लोग रक्तदान कर बने महादानी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
डीएम, एसपी, सीएमओ और बीएसए ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 56 लोगों ने रक्तदान किया। शनिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के कोने कोने से आए लोगों उत्साह के साथ भाग लिया।
इसमें किसान, युवा, व्यापारी, शिक्षक, महिलाएं आदि शामिल रहीं। शिविर में 86 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था। दस बार से अधिक रक्दान करने वालों को जिलाधिकारी अजय यादव ने अंगवस्त्र, शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला अस्पताल की पैथालॉजी में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को सुबह से ही रक्तदान के प्रति उत्साहित लोग जमा होने लगे। शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ. डीआर सिंह द्वारा किया गया। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया महादानियों की भीड़ भी बढ़ती गई।
विज्ञापन
रक्तदान की अलख जगाने वाले भाकियू के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह और लायंस क्लब के जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी ने अपनी टीम के साथ पहुंच रक्तदान में हिस्सा लिया। वहीं महिलाओं में अराधना सिंह, नीतू जैन व राजकुमारी ने रक्तदान कर एक उदाहरण पेश किया। 102/108 एंबुलेंस के मंडल प्रभारी राजेश श्रीवास्तव व प्रोग्राम मैनेजर प्रमोद सिंह कार्यक्रम में पहुंचकर अपने कर्मचारियों के साथ रक्तदान किया।
सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने भी रक्तदान कर समाज को एक संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह, बीएसए पीएन सिंह ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एनवाईके के जिला समन्वयक प्रदीप सिंह, प्रभारी सीएमएस डॉ. एसके सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके शुक्ला, शोभनाथ, राकेश गौतम, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।
गंभीर रोगों के उपचार के लिए डीएम देंगे डेढ़ लाख
बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव ने गंभीर रोगों के इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये की मदद जिला प्रशासन की ओर से करने की घोषणा की है। कहा कि इसके लिए सीएमओ को निर्देश दिया गया है कि किसी डॉक्टर को इसका नोडल अफसर बनाएं। जो आवेदक के प्रपत्रों की जांचकर उनके पास भेजेगा। जिसके बाद पैसा रिलीज कर दिया जाएगा।
शनिवार को ‘अमर उजाला’ के रक्तदान शिविर में पहुंचे जिलाधिकारी अजय यादव ने जिले के गरीबों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया। उन्होंने कि अब गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए मरीज को डेढ़ लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके लिए बीपीएल के तहत आने वाले लोगों को पूरे कागजों के साथ कलेक्ट्रेट में सीधे उनसे संपर्क करना होगा।
इसके बाद मरीज के सारे कागजों को सीएमओ द्वारा नियुक्त नोडल अफसर के पास भेज दिया जाएगा। जांच के बाद वह उसकी संस्तुति भेजेगा जिसके बाद मरीज को पैसा रिलीज कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएमओ को कहा गया है कि किसी चिकित्सक को नोडल अफसर को जिम्मेदारी दें।
ये बने महादानी
विनोद कुमार वर्मा, सुभाष चंद्र तिवारी, जयकरन सिंह वर्मा, कुंदन सिंह, विकास सिंह राठौर, इंद्रराज गुप्ता, विशाल वर्मा, राजू पटेल, राजीव रंजन वर्मा, रामजी, रवि वर्मा, गोमती प्रसाद, विनय कुमार शुक्ला, शक्ति प्रताप, विवेक कुमार, प्रमोद कुमार, नीतू जैन, दीपक कुमार गुप्ता, आशीष वर्मा, डॉ. कुलदीप सिंह, रविकांत, सुधीर कुमार सिंह, कमल किशोर, विनोद कुमार वर्मा, चंद्रेश कुमार, संजय कुमार, शशि कुमार सिंह, प्रेमचंद्र वर्मा, कुलदीप पटेल, चंद्र मौर्य त्रिवेदी, अखिलेश कुमार, महेंद्र वत्स, चंद्र प्रकाश सिंह, राम अकबाल, शिवम वर्मा, तेज कुमार, संदीप पासवान, रामानंद वर्मा, अंकित यादव, मो. फहद, प्रियंक शर्मा, गिरीश अरौरा, राहुल कुमार, मो. नसीर लाला, मो. जर्रार, अजय सिंह, देवेश मौर्य, देवेंद्र शुक्ला, पुरुषोत्म वाजपेई, राकेश कुमार, रवि कुमार तिवारी, अतुल वर्मा, मुन्ना, आराधना सिंह व राजकुमारी आदि 56 लोगों ने रक्तदान किया।