फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   छज्जा ढ़हने से दंपति की मौत

छज्जा ढ़हने से दंपति की मौत

Thu, 07 Sep 2017 11:15 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
छज्जा ढ़हने से दंपति की मौत
छज्जा ढहने से वृद्ध दंपति की मौत
विज्ञापन

जैदपुर (बाराबंकी)। इटहुआ गांव में गुरुवार दोहपर को छज्जा ढहने से नीचे बैठे वृद्ध दंपति मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वहीं, थोड़ी देर वृद्धा ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ने परिवारीजनों को आर्थिक मदद दिए जाने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इटहुआ निवासी रामरूप (61) अपनी पत्नी रामरती (58) के साथ घर के बाहर छज्जे के नीचे बैठकर लकड़ियों को एकट्ठा कर रहे थे। तभी पक्की दीवार का छज्जा अचानक भरभराकर ढह गया। छज्जे के मलबे में दंपति दब गए। परिवारीजनों ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को एकत्र कर मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। भतीजा दीपचंद्र ने दोनों घायलों को आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रामरूप को मृत घोषित कर उसकी पत्नी रामरती का इलाज शुरू कर दिया। वृद्घा की हालत गंभीर देख उसे चिकित्सक ट्रॉमा सेंटर रेफर कर ही रहे थे, कि वृद्धा ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई रामसरन ने चिकित्सक से बिना पोस्टमार्टम के शव ले जाने को कहा। अस्पताल प्रशासन ने दोनों शवों को अस्पताल की पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed