फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   500 people bought 10 quintals Arhar Dal

500 लोगों ने खरीदी 10 क्विंटल अरहर दाल

Wed, 28 Oct 2015 12:37 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
अरहर की दाल सस्ते रेट पर बिक्री के लिए लगाए गए चार काउंटरों में पहले दिन लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी। शहर में नाका सतरिख स्थित गल्ला मंडी में लगे इन काउंटरों में दिन भर में करीब 500 लोगों ने दस क्विंटल दाल खरीदी।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार सुबह डीएम योगेश्वर राम मिश्र व एडीएम ने इन काउंटरों का 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक्री का शुभारंभ किया। बाजार भाव से अरहर की दाल सस्ती मिलने से यहां पर खरीददारों की लाइन लग रही है।
विज्ञापन



बताते चलें कि अरहर के दामों में भारी वृद्धि के संबंध में अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेने के बाद दाल व गल्ला मंडी के व्यापारियों ने डीएम से मिलकर सस्ते दामों में दाल बेचने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत शहर के नाका सतरिख पर चार काउंटर खोले गए हैं जिन पर डेढ़ सौ रुपये प्रति किलो व प्रति व्यक्ति दो किलोग्राम के हिसाब से दाल दी जा रही है। मंगलवार को डीएम योगेश्वर मिश्र ने यहां पर एडीएम हरिकेश चौरसिया के साथ पहुंचकर दाल काउंटरों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed