फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   50 percent crops destroyed in Fatehpur and Sirauli Gauspur

Barabanki News: फतेहपुर व सिरौलीगौसपुर में 50 प्रतिशत फसलें बर्बाद

Wed, 06 Mar 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 06 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
50 percent crops destroyed in Fatehpur and Sirauli Gauspur
बाराबंकी। बारिश और ओलावृष्टि के कारण सबसे ज्यादा फसलों को नुकसान फतेहपुर और सिरौलीगौसपुर में हुआ है। यहां सरसों और गेहूं की 50 प्रतिशत से ज्यादा फसलें तबाह हो गईं। जिला प्रशासन की ओर से कराए जा रहे सर्वे में इन दोनों तहसीलों के अलावा अन्य चारों में पांच से 10 प्रतिशत नुकसान की बात सामने आ रही है। फिलहाल किसानवार आंकड़ा तैयार किया जा रहा है। 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले किसानों को आपदा राहत कोष से त्वरित सहायता दी जाएगी। उधर, पीएम फसल बीमा के लिए भी सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन



बीते शनिवार व रविवार को बारिश और ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर फतेहपुर और सिरौलीगौसपुर में रहा। यहां मुख्य रूप से बोई जाने वाली सरसों व गेहूं की फसलें खेतों में गिर गई थीं। ओलावृष्टि के कारण फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं और उत्पादन की संभावना कम हो गई थी। इसे देखते हुए डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर सोमवार को सभी तहसीलों में सर्वे शुरू कराया गया था।
विज्ञापन



सर्वे की प्राथमिक रिपोर्ट में फतेहपुर में पकी हुई सरसों की फसल को 50 से 60 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा है। वहीं गेहूं को भी नुकसान पहुंचा है। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में गेहूं और सरसों दोनों फसलों को 50 से 60 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। नुकसान उठाने वाले किसानों का आंकड़ा 3000 से अधिक है, जबकि गांवों की संख्या 280 के आसपास है। अब यहां किसानवार नुकसान का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। यहां के किसानों को आपदा राहत कोष से नुकसान की क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, नवाबगंज तहसील में नुकसान पांच से 10 प्रतिशत तक ही हुआ है। रामनगर, हैदरगढ़ व रामसनेहीघाट में नुकसान न के बराबर होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






तहसीलवार रिपोर्ट तैयार की जा रही है। 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले किसानों को त्वरित सहायता मुहैया कराई जाएगी। 33 प्रतिशत से कम नुकसान वाले किसानों को फसल कटाई के समय उत्पादन के अनुसार मदद दी जाएगी।
- अरुण कुमार सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed