फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   जायरीनों की सुरक्षा के लिए नहर के दोनों ओर कराई जाएगी बैरिकेडिंग

जायरीनों की सुरक्षा के लिए नहर के दोनों ओर कराई जाएगी बैरिकेडिंग

Sun, 07 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
जायरीनों की सुरक्षा के लिए नहर के दोनों ओर कराई जाएगी बैरिकेडिंग
देवा में नहर के दोनों ओर होगी बैरिकेडिंग
विज्ञापन

- बैठक में महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा, डीएम ने दिया स्वच्छता पर जोर
फोटो- 42 पी
अमर उजाला ब्यूरो
देवा (बाराबंकी)। देवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रविवार को वारसी इंटर कॉलेज के सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि, महोत्सव को लेकर चल रही तैयारियां आगामी दस दिन के अंदर पूरी कर ली जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, डीएम ने परिसर में सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए मच्छर मुक्त रखने के निर्देश दिए। जायरीनों की सुरक्षा के मद्देनजर देवा में नहर के दोनों ओर बैरिकेडिंग कराने के आदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं।
जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी ने बैठक में अधिकारियों से चिकित्सा, पशु चिकित्सा, बिजली, फायर आदि की प्रगति की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि, जिस तरह से सफाई में जिला नंबर एक पर आया है। ठीक उसी तरह से मेला परिसर की सफाई व्यवस्था भी एक नंबर होनी चाहिए। इसके अलावा नियमित फागिंग, नालियों की सफाई की व्यवस्था, चिकित्सा, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही देवा विद्युत उपकेंद्र पर एक मोबाइल ट्रांसफार्मर रिजर्व में रखा जाए। फायर ऑफिसर ने बताया कि, मेला परिसर में विद्युत आपूर्ति के तार काफी नीचे हैं। ऐसे में दमकल अंदर ले जाने में दिक्कतें होती हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव ने बिजली ठेकेदारों को निर्देश दिया कि तारों की पर्याप्त ऊंचाई रखी जाए ताकि दमकल आने-जाने में दिक्कत न हो। एडीएम संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि, जायरीनों की सुरक्षा के मद्देनजर इस बार देवा नहर के दोनों ओर बैरीकेडिंग कराई जाएगी। इसको लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर सीडीओ अंजनी कुमार सिंह, एसडीएम सदर अजय कुमार द्विवेदी, ऑडिटोरियम प्रभारी देवआनंद श्रीवास्तव, बीडीओ भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
सफाई के लिए मिला बजट
देवा मेला की सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका बाराबंकी को तीन लाख 85 हजार रुपये का बजट दिया गया है। मगर अधिशासी अधिकारी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बार-बार बैकफुट पर आती दिखीं। जिलाधिकारी के साफ निर्देशों के बाद भी मेला पशु बाजार में मरे हुए जानवरों को उठाने की जिम्मेदारी से भागती दिखीं। बैठक में ईओ की दलीलें चर्चा का विषय बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
बॉक्स:
बिजली बेचने के मामले पर नहीं हुई चर्चा
देवा मेला की पिछली तैयारी बैठक में मेला समिति के वरिष्ठ सदस्य चौधरी नसीब ने मेले के दौरान बिजली ठेकेदारों द्वारा मेला दुकानदारों से बिजली बेचने के एवज में मनमाना पैसा वसूलने का मुद्दा उठाया था। मगर इस मुद्दे पर कोई निर्णय न होना यहां दुकानदारों में चिंता का विषय बना हुआ था। यही नहीं जानकार सूत्रों की मानें तो मेला कमेटी के कुछ चर्चित कर्मचारियों से सांठगांठ कर बिजली ठेकेदार देवा मेला में बिजली बेचने के नाम पर मनमानी करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed