{"_id":"5a0dd9c54f1c1b69678bc12c","slug":"41510857157-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने याकूतगंज में की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस ने याकूतगंज में की छापेमारी
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने याकूतगंज में की छापेमारी
- आरोपी के न मिलने से खाली हाथ लौटी पुलिस टीम
जैदपुर (बाराबंकी)। अपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद दिल्ली से फरार हुए आरोपी की मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम ने छापेमारी की। थाना जैदपुर पुलिस क्षेत्र के एक गांव में पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन उसे न मिलने से पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा है।
बुधवार की रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने जैदपुर थाने में पहुंच कर एक मोबाइल कॉल की लोकेशन की जानकारी देकर याकूतगंज गांव के बारे में पूछताछ की थी। उसके बाद जैदपुर थाना के याकूतगंज गांव में स्थानीय पुलिस के साथ पहुंची दिल्ली पुलिस ने खाली पड़े मकान में जाकर छपेमारी की तो वहां पर कोई नहीं मिला। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह भी दिल्ली पुलिस ने गांव जाकर आरोपी की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं लग सका। जिसके बाद दिल्ली पुलिस खाली हाथ लौट गई। हालांकि यह क्या मामला है और आरोपी कौन है इस बारे में पुलिस टीम ने जानकारी देने से इंकार किया है। जैदपुर थानाध्यक्ष रत्नेश सिंह ने बताया की दिल्ली में हुई एक अपराधिक घटना शामिल होने के शक पर वहां की पुलिस ने याकूतगंज गांव में छापेमारी की लेकिन कोई मिला नहीं है।
------------------