फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   4000 students from 53 pharmacy colleges will appear for the exam at six centres.

Barabanki News: 53 फार्मेसी कॉलेजों के 4000 विद्यार्थी छह केंद्रों पर देंगे परीक्षा

Sat, 02 May 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 02 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
4000 students from 53 pharmacy colleges will appear for the exam at six centres.
बाराबंकी। नकल विहीन और पारदर्शी तरीके से फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों की परीक्षा कराई जाएगी। इसको लेकर जिले के तीन राजकीय कॉलेज और तीन पॉलीटेक्निक कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां पर करीब चार हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र बने कॉलेजों में 15 दिन शिक्षण कार्य प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

जिले में 53 फार्मेसी कॉलेज है। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक बाराबंकी, राजकीय पॉलीटेक्निक हरख और राजकीय पॉलीटेक्निक कुर्सी में होगी।
विज्ञापन

4 मई से शुरू होने वाली परीक्षा 18 मई तक चलेगी। इसको लेकर नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश के बीच पढ़ाई प्रभावित होने से छात्र अभी से मायूस हैं। इन सेंटरों में इंजीनियरिंग की भी परीक्षा : राजकीय पॉलीटेक्निक की नोडल प्रधानाचार्य राखी सैनी ने बताया कि फार्मेसी के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर इसी अवधि में इंजीनियरिंग के तीन हजार विद्यार्थी भी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र शहर का राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और सतरिख के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के साथ तीनों राजकीय पॉलीटेक्निक को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed