फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   4.5 lakh expense, even cleaning collapse

4.5 लाख खर्च, फिर भी सफाई चौपट

Tue, 07 Jul 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 07 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बात हैरत की है मगर सौ सच। मानसूनी बारिश से निपटने को नगर पंचायत ने नाला सफाई पर तकरीबन साढ़े चार लाख खर्च कर दिए हैं। बावजूद इसके उसकी सूरत बदरंग है। हालात यह है कि कस्बे का मुख्य नाला गंदगी बजबजा रहा है। जलनिकासी के अभाव में गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर पंचायत हैदरगढ़। यहां के बारह वार्डों की जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने को करीब दस किमी लंबे नाले-नालियों का निर्माण कराया गया है। इसके जरिए समूचे नगर पंचायत की जलनिकासी होती है। हर बरस मानसून आने से पहले यहां के नाले और नालियों की नगर पंचायत द्वारा सफाई कराई जाती है। इस पर लाखों का बजट व्यय किया जाता है। इस बार भी नगर पंचायत ने यहां के नाले-नालियों की सफाई का ठेका निजी हाथों में सौंपा था। इस कार्य पर तकरीबन साढ़े चार लाख व्यय हुए। विभागीय जानकारों की मानें तो नालों की सफाई के नाम पर सिर्फ फर्ज अदायगी की गई है। सफाई कर्मियों से ही कूड़ा नालियों से निकाल कर समीप ही ढे़र लगवा दिए गए। इस वजह से समूचे शहर में गंदगी का बोलबाला है। कस्बे में सरांय मस्जिद व हनुमान मंदिर के समीप लखनऊ मार्ग के दूसरी ओर मुख्य निकासी नाला से होकर आधे कस्बे का पानी झील में पहुंचता है। यह नाला कूड़े से पूरी तरह पटा है। जिससे वहां की जलनिकासी पूरी तरह से अवरूद्घ है। जिस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। यहां के निवासी पप्पू शुक्ला, जगदीश मिश्र, पिंकी सिंह, रेखा, सुशील पांडेय, दीपक व दिनेश वर्मा ने कहा कि बीते एक वर्ष से नाला की सफाई नहीं कराई गई है। नाला के कूड़ा करकट से पटा होने पर दूषित पानी इनके घरों के समीप जमा है तथा दुर्गंध के कारण घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है। इन लोगों ने कहा कि एक दिन भी कायदे से बारिश हुई तो कस्बे के काफी घरों में दूषित पानी भर जाएगा। ईओ राजेश कुमार ने कहा कि नाला व नालियों की सफाई के लिए ठेका दिया गया है। अभी सफाई कार्य चल रहा है। बारिश में पानी निकासी को लेकर नगर में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed