फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   3D mehndi will be applied on the hands, stone bangles will jingle

Barabanki News: हाथ में लगेगी थ्री-डी मेहंदी, खनकेंगी स्टोन चूड़ियां

Fri, 10 Oct 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 10 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
3D mehndi will be applied on the hands, stone bangles will jingle
शहर बाजार ​स्थित एक पार्लर में थ्रेडिंग करतीं ब्यूटी​शियन। - फोटो : शहर बाजार ​स्थित एक पार्लर में थ्रेडिंग करतीं ब्यूटी​शियन।
बाराबंकी। करवाचौथ के पर्व पर मेहंदी लगाना शुभ माना गया है। इस बार थ्री-डी मेहंदी की मांग सबसे ज्यादा है। वहीं चूड़ी बाजार भी ग्राहकों की आवाजाही से खनक रहा है। इस बार महिलाओं को चूड़ियों पर स्टोन वर्क खूब भा रहा है। कांच पर वेलवेट के साथ स्टोन वर्क की भी खूब डिमांड है।
विज्ञापन

करवाचौथ पर बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। बीते दो दिनों से महिलाओं की भीड़ दुकानों पर उमड़ रही है। किसी दुकान पर झुमके की चमक नजर आई तो कहीं पर चूड़ियों की खनक ने माहौल खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन

मेहंदी आर्टिस्ट प्रीति बताती हैं कि सामान्य मेहंदी के अलावा अब महिलाएं थ्री-डी मेहंदी लगवाना पसंद कर रही हैं। जिसमें वे अपने पति का नाम भी लिखवा रही हैं। ब्यूटीशियन ऐश्वर्या शर्मा बताती हैं कि कि करवाचौथ में ब्यूटी पार्लर की ओर से 1,500 से दो हजार रुपये में विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। इसमें मेहंदी के साथ हेयर कटिंग, फेशियल, मैनीक्योर, पैडीक्योर, हैंड वैक्स व हाफ लेग वैक्स आदि शामिल हैं। हाल यह है कि करवाचौथ के लिए सुहागिनों को एडवांस बुकिंग करानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही कास्मेटिक और चूड़ी बाजार में महिलाएं खूब खरीदारी कर रही हैं। चूड़ी विक्रेता सलमान के मुताबिक पंजाबी, राजस्थानी चूड़े के अलावा हल्के कांच वाले जरकन के कड़े महिलाओं की खास पसंद हैं। सौंदर्य प्रसाधन विक्रेता आशीष गुप्ता बताते हैं कि ज्यादातर ब्रांडेड कास्मेटिक आइटम की बिक्री हो रही है।

उधर, सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम अधिक होने के बावजूद श्रद्धा और उत्साह के आगे महंगाई बेअसर दिख रही है। सराफा कारोबारियों ने लाइटवेट ज्वैलरी की नई रेंज उतारी है। सराफा कारोबारी अनंत कुमार बताते हैं कि ज्यादा महिलाएं मंगलसूत्र, चेन, पेंडेंट व ईयर रिंग आदि खरीद रही हैं। इसके अलावा स्टाइलिश हार, गुजरात की नक्काशी, राजस्थान की मीनाकारी, जयपुर के जड़ाऊ जेवर की भी खूब मांग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed