फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   33 Grain purchase centers will begin today

33 केंद्रों पर आज से शुरू होगी धान खरीद

Tue, 01 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
33 Grain purchase centers will begin today
धान खरीद एक नवंबर से शुरू होनी थी लेकिन अवकाश की वजह से अब धान की खरीद बुधवार से की जाएगी। धान खरीद के लिए जिले भर में 33 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन सभी केंद्रों पर क्रय केंद्र प्रभारी पहले से ही तैनात कर दिए गए थे। धान की खरीद इलेक्ट्रॉनिक कांटों से की जाएगी। विभाग सभी क्रय केंद्रों पर इंतजाम पूरे होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


शासन इस बार धान खरीद का लक्ष्य डेढ़ लाख एमटी निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विपणन शाखा ने जिले में 12, पीसीएफ ने 11, यूपी एग्रो ने 1, एनसीसीएफ ने 5, कर्मचारी कल्याण निगम 2 और भारतीय खाद्य निगम ने दो, इस प्रकार 33 धान खरीद केंद्र जिले भर में खोले गए हैं।
विज्ञापन


विपणन शाखा का दावा है कि सभी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, झलना, आदि की व्यवस्था कर दी गई है। जो कमियां रह गई हैं उन्हें दूर करने के निर्देश एक नवंबर से पहले करने के सभी केंद्र प्रभारियों को दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन हकीकत इससे इतर है। ज्यादातर क्रय केंद्रों पर सभी सुविधाओं की बात दूर किसानों के बैठने के इंतजाम तक नहीं होते हैं।


यहां तक ठंड में किसानों की रात ट्रॉली के नीचे गुजरती है। कई-कई दिनों तक किसानों को ट्रॉलियां लेकर क्रय केंद्रों पर खडे़ रहना पड़ता है। लेकिन विभाग इस सब से सबक नहीं ले रहा है, जिससे इस बार भी किसानों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed