{"_id":"6b072ddfaebd31131e03c647","slug":"32-beneficiaries-fled-abroad-after-taking-funds-under-the-pm-awas-scheme-barabanki-news-c-315-1-brb1041-185336-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पीएम आवास का पैसा लेकर विदेश भाग गए 32 लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पीएम आवास का पैसा लेकर विदेश भाग गए 32 लाभार्थी
विज्ञापन
बाराबंकी। गरीबों को पक्की छत मुहैया कराने के लिए दी गई सरकारी धनराशि के दुरुपयोग के मामले सामने आए हैं। किसी ने आवास निर्माण के बजाय रकम निजी जरूरतों पर खर्च कर दी तो कोई पहली या दूसरी किस्त खाते में आते ही विदेश चला गया। प्रधानमंत्री आवास योजना में सामने आई इन अनियमितताओं पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अब सरकारी धनराशि लेने के बावजूद आवास नहीं बनवाने वाले लाभार्थियों से रकम की वसूली की जाएगी।
वर्ष 2016 से अब तक जिले में 71 हजार आवासों का निर्माण पूरा कराया जा चुका है। वहीं, 400 लाभार्थी ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने धनराशि मिलने के बावजूद आवास का निर्माण पूरा नहीं कराया। विभाग ने 76 लाभार्थियों को धनराशि के दुरुपयोग के आरोप में नोटिस जारी किया है। इनमें से 26 के खिलाफ वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) भी जारी कर दिया गया है।
जांच में पता चला कि 32 लाभार्थी पहली या दूसरी किस्त खाते में आने के बाद विदेश चले गए। छह लाभार्थी गंभीर मामलों में जेल में बंद हैं, जबकि 29 की मौत हो चुकी है। जांच में मृत लाभार्थियों के परिवार में कोई आश्रित भी नहीं मिला। इसके अलावा 22 लाभार्थियों के पास आवास निर्माण के लिए जमीन नहीं है और पांच गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। नौ मामलों में लाभार्थियों के खाते में धनराशि पहुंचने की पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, 51 प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं, जिनमें आवास निर्माण पर रोक लगी हुई है।
विज्ञापन
विभाग ने सरकारी धनराशि की वापसी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। नोटिस के बावजूद रकम जमा नहीं करने वाले 26 लाभार्थियों के खिलाफ आरसी जारी की गई है। अब तहसील प्रशासन पुलिस की मदद से इनसे वसूली करेगा। इनमें 11 ऐसे लाभार्थी भी हैं, जिन्होंने आरसी जारी होने के बाद भी धनराशि वापस नहीं की है। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
वीजा-पासपोर्ट बनवाकर विदेश गए लाभार्थी
जांच में सामने आया कि 32 लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास की पहली या दूसरी किस्त मिलने के बाद विदेश चले गए। इनमें कुछ ने आवास निर्माण के लिए मिली धनराशि से वीजा और पासपोर्ट बनवाया। विदेश गए कुछ लाभार्थियों ने लौटने के बाद मकान बनवाने की बात कही है।
वर्षवार आंकड़ों के अनुसार, 2016 में पांच, 2018 में एक, 2020 में चार, 2022 में नौ, 2023 में 12 और 2024 में एक लाभार्थी किस्त मिलने के बाद विदेश गया।
वर्जन
जिले में प्रधानमंत्री आवास निर्माण के क्षेत्र में बेहतर कार्य हुआ है। हालांकि, 240 आवास ऐसे हैं, जिनके निर्माण में बाधा आई है। संबंधित लाभार्थियों को नोटिस जारी किए गए हैं। धनराशि की वसूली के लिए कार्रवाई की जा रही है।
- राकेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक