{"_id":"5c801679bdec2213ef2d1039","slug":"31551898233-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो युवकों की पीटा, छीन लिए 17 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दो युवकों की पीटा, छीन लिए 17 हजार रुपये
विज्ञापन
थाना क्षेत्र लोनीकटरा के शिवनाम गांव के निकट बाइक से लौट रहे टेंट कारोबारी व उसके साथी की पिटाई कर चार लोगों ने 17 हजार रुपए छीन लिये। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बुधवार को रनियामऊ गांव के टेंट कारोबारी राहुल लदईपुरवा निवासी पुनीत के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दहिला-पोखरा मार्ग पर शिवनाम गांव के निकट चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और राहुल व पुनीत की पिटाई शुरू कर दी।
राहुल का आरोप है कि इसी दौरान जेब में रखे 17 हजार रुपए छीन कर भाग निकले। इसी मार्ग से निकल रहे भाजपा नेता बचान रावत ने पुलिस को सूचना दी और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घायल राहुल ने बताया कि टेंट का रुपया वसूल कर घर लौटते समय लखनऊ के थाना नगराम के बजगिहा निवासी अमित कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ मारपीट कर 17 हजार रुपए छीन लिए और भाग गए।
थाना प्रभारी कमलेश कुमार प्रजापति ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया दोनों पक्षों में किसी विवाद को लेकर मारपीट होने का मामला प्रतीत होता है।