{"_id":"5bbba363867a55284c6448ff","slug":"31539023715-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरियाबाद में मिला दो साल पहले लुधियाना से लापता युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरियाबाद में मिला दो साल पहले लुधियाना से लापता युवक
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दरियाबाद में मिला दो साल
से लापता लुधियाना का युवक
अमर उजाला ब्यूरो
दरियाबाद(बाराबंकी)। तीन साल पहले गायब हुए लुधियाना (पंजाब) का एक युवक दरियाबाद कस्बे में मिला। पुलिस की मदद से खोये हुए बेटे को पाकर पूरा परिवार खुश है।
शनिवार को दरियाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम जटहा के पास एक युवक घूम रहा है जिसके बाद एसएसआई अवधेश यादव ने मौके पर पहुंच कर युवक को थाने ले आये। पूछताछ की तो वह मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त लगा। पुलिस ने युवक की जामा तलाशी ली तो उसके हाथ पर एक नम्बर गुदा हुआ दिखा। पुलिस ने उस नम्बर पर फोन मिलाया तो पता चला कि नंबर उसके घर का है जिस पर परिवारीजनों ने पुलिस को युवक का नाम दलजीत सिंह पुत्र सिकंदर सिंह निवासी गांव पैनकैडी थाना सुधाहर जिला लुधियाना का होना बताया। सूचना मिलने के बाद परिवारीजन सोमवार को दरियाबाद थाने पर पहुंचे जहां युवक की शिनाख्त कराकर पुलिस ने उनके हवाले कर दिया। खोये हुए बेटे को पा कर पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। एसएसआई अवधेश यादव ने बताया कि युवक को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।